देहरा : अयाज हुसैन काे बॉक्सिंग में मिला गोल्ड मैडल, राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
विधानसभा क्षेत्र देहरा के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीय उच्च विद्यालय नंदपुर भटोली के छात्र अयाज हुसैन ने बॉक्सिंग प्रतियोगित के 48 किलो वजन में गोल्ड मैडल प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आपको बता दें अयाज हुसैन ने यह पदक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 (मेजर गेम्स) खेलकूद प्रतियोगिता में प्राप्त किया। छात्र अयाज हुसैन का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि जिला ऊना में आयोजित होने जा रही हैं।
