इंदौरा : आज़ाद प्रात्याशी मनाेहर धीमान ने लाेगाें काे बताईं अपने कार्यकाल की उपलब्धियां
श्वेता शर्मा। इंदाैरा
विधानसभा से पूर्व में रहे विधायक मनोहर धीमान को टिकट न मिलने पर आज़ाद प्रात्याशी के रूप में सामने आए हैं। 2012 में आज़ाद प्रत्याशी के रूप मे मनोहर धीमान ने भरी मतों से जीत हासिल की थी। 2012 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी व मनोहर धीमान के बीच 11234 वोटों का मार्जिन था, उसके बावजूद भी पार्टी ने 2017 में रीता धीमान को टिकट दी, वह मनोहर धीमान को कहा कि 2022 के चुनावों में उन्हें चुनावी मैदान में उतारा जाएगा, जबकि रीता धीमान मात्र 1054 वोटों से जीत हासिल की। किंतु इस बार पार्टी ने फिर मनोहर धीमान के साथ धोखा कर उनका टिकट काट दिया, वह फिर से रीता धीमान को चुनावी मैदान में उतारा। अब पार्टी द्वारा टिकेट न मिलने पर इन्होंने आज़ाद प्रत्याशी के रूप मे इंदौरा से लड़ रहे हैं, जिसमें लोगो का भी कैफ़ी समर्थन उन्हें मिल रहा हैं।
मनोहर धीमान ने कहा कि 2012 मे जो उनका चुनाव चिन्ह था वही चुनाव चिन्ह उन्हें 2022 के चुनाव मे मिला है। वहीं जिस प्रकार उन्हें 2012 मे जीत मिली थी, उसी प्रकार उन्हें 2022 मे जीत मिलेगी। स्थानीय लोगो का कहना हैं की मौजूदा विधायक रीता धीमान के द्वारा मूलभूत सुविधाएं भी पूरी नहीं की गई। मनोहर धीमान ने लोगों को आश्वासन दिया कि यदि मैं जीतता हूं, तो सभी के काम करवाए जाएंगे। साथ ही मनोहर धीमान ने लोगों को स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार व योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। मनोहर धीमान ने लोगों से सहयोग की अपील की साथ ही लोगों को अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताई व कहा की यदि मैं विधायक बनता हूं, तो आने वाले समय मे भी इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में विकासनात्मक कार्य किए जाएंगे।
