बैजनाथ : 7 जून को विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन करेगें मुख्यमंत्री : मुल्खराज प्रेमी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों को लेकर सोमवार को विकास खंड बैजनाथ में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 7 जून को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे और बैजनाथ में एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद इन्दिरा गांधी स्टेडियम बैजनाथ में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस बैठक में मण्डल के अध्यक्ष भीखम कपूर, एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम, तहसीलदार बैजनाथ भावना वर्मा, डीएसपी बैजनाथ बी०डी० भाटिया, वीडीओ बैजनाथ जगतम्बा प्रसाद, अधिशाषी अभियन्ता विधुत विभाग एस के वर्मा, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के. के भारद्वाज, आर एम एच्आरटीसी नीतीश शर्मा, नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला सचिव प्रदीप दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।
