ज्वालामुखी: चंगर में दो दिन मनाया जाएगा बैसाखी मेला-भीम गोडा ट्रस्ट
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत भीम गोडा वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक हुई, जिसमें ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।इस बैठक में ट्रस्ट ने आने वाले बैसाखी के मेले को इस बार दो दिन करवाने का निर्णय लिया। मिली जानकारी के अनुसार बैसाखी मेले में के पहले दिन यानी 14 अप्रैल को गणमान्य व्यक्ति से कार्यक्रम की ओपनिंग करवाई जाएगी। वहीं, 15 अप्रैल को मेले की क्लोजिंग करवाई जाएगी। वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि भीम गोडा की आसपास की सभी पंचायतों के सहयोग से इस बार के मेले को सफल करवाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। भीम गोडा वेलफेयर के सदस्य छुनकी उर्फ वजिंदर धीमान ने कहा कि मेले में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। वहीं, कलाकार अपनी रंगा रंग प्रस्तुतियां भी देंगे।
