देहरा : बलजीत सिंह बने इंडिया पोस्टल इम्प्लॉयस यूनियन जी-आर-सी एचपी सर्किल सेक्रेटरी
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते पोस्ट ऑफिस देहरा के बलजीत सिंह अकॉउंटेंट देहरा डीओ को ऑल इंडिया पोस्टल इम्प्लॉयस यूनियन जी-आर-सी एचपी सर्कल सेक्रेटरी व अश्वनी कुमार को सर्किल फाइनांस सचिव बनाया गया है, जिस पर सोमवार को देहरा मुख्य डाकघर में समस्त देहरा मंडल के कर्मचारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं, उनकी नियुक्ति पर समस्त कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है। यही नहीं मुख्य डाकघर देहरा में पधारने पर उनका हार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।वहीं, इस संदर्भ में बलजीत सिंह व अश्वनी कुमार ने कहा कि यूनियन द्वारा उनकी नियुक्त पर वह आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही वह पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
