जयसिंहपुर : आलमपुर जगरूपनगर में बॉलिवाल प्रयोगिता संपन्न
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
आलमपुर जगरूप नगर में बॉलीवाल प्रतियोगिता का हुआ समापन, जिसमें जयसिंहपुर विधानसभा की 10 टीमों ने भाग लिया> फाइनल मुकाबला जंगलवैरी एवं लंबागांव के बीच हुआ। इसमें अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करते हुए जंगल वैरी ने प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि कांग्रेस के सचिव सुशील कौल मौजूद रहे। सुशील कौल ने कहा कि भारतवर्ष की प्रथम इकाई 'गांव' की टीमों को खेलकूद प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर सुशील कौल ने सभी युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
