धर्मशाला : पहली जुलाई काे हाेगा बांग्लादेश लिबरेशन वार कमेटी का सम्मेलन-ब्लॉक कांग्रेस
पंकज सिंगटा। धर्मशाला
बांग्लादेश की आज़ादी के 50 वर्ष पूरे होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित बांग्लादेश लिबरेशन वार कमेटी का सम्मेलन धर्मशाला में पहली जुलाई को होगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता बांग्लादेश लिबरेशन वार कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन परवीन दावर करेंगे। तत्पश्चात भूतपूर्व सैनिकों से भी मुलाक़ात करेंगे। इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे देश में लगातार चल रहे हैं। यह भारत के लिए गर्व की बात है। बांग्लादेश की आज़ादी में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और भारतीय सेना के अदम्य साहस ने बांग्लादेश को एक अलग देश का दर्जा दिलाया। इसी उपलक्ष्य पर धर्मशाला कांग्रेस कमेटी इस कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इससे पूर्व कैप्टन प्रवीण दावर पालमपुर में भी भूतपूर्व सैनिकों के साथ मुलाक़ात करेंगे। उनके साथ इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा एवं ज़िला के अन्य नेतागण भी मोजूद रहेंगे।
