हरिपुर-बनखंडी सड़क बाया तताहन सड़क गोगा मंदिर के पास जर्जर,लोगो ने सौंपा ज्ञापन
विनायक ठाकुर । देहरा
हरिपुर बनखंडी सड़क बाया तताहन की ये सड़क गोगा मंदिर हरिपुर के पास इतनी जर्जर है की यहां हर पल दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। यह ही नहीं यहां कई दोपहिया चालक गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थनीय व्यापार मंडल के प्रधान अतुल महाजन व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रिंस भाटिया प्रवीण कुमार पिंका देस राज चनौरिया व अन्य लोगों ने आज तहसीलदार हरिपुर को ज्ञापन दिया गया, जिसमें कहा गया है की अगर दो हफ्ते के अंदर सड़क को विभाग द्वारा ठीक नहीं किया गया, तो उन्हे मजबूरन लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठना पड़ेगा। किसी सारी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। हालांकि बात ये भी निकल कर आई है की जिस ठेकेदार को ये काम अवार्ड हुआ था, वह इस काम को नहीं कर रहा है। अगर ठेकेदार काम नही कर रहा, तो विभाग उस ठेकेदार का टेंडर रद्द करके किसी अन्य से ये काम नहीं करवा पाया। ये विषय भी विभाग की कार्य प्रणाली पर स्वालिया निशान खड़ा कर रहा है।
