देहरा: बालुग्लोआ में पांचवीं बार होगा भागवत कथा का आयोजन
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
प्रदीप सत्संग भवन बालुगलोआ में 24 मार्च 2022 से 30 मार्च 2022 तक श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन किया जाएगा। भागवत कमेटी के सदस्यों विद्यासागर गौतम, रण सिंह, हरिकृष्ण शर्मा, भवानी शंकर, अशोक शर्मा, चुनी लाल, अश्वनी कुमार, रमणीक सिंह, अरुण कुमार, सुरिंदर सिंह आदि ने संयुक्त ब्यान में बताया की 24 मार्च को भागवत महापुराण शुरू होगा जिसमे वृन्दावन धाम से स्वामी श्यामानंद अपने मुखारविंद से श्रीमदभागवत महापुराण का विस्तृत वर्णन करेंगे। 27 मार्च को श्रीकृष्ण जन्म 29 मार्च को रूक्मणी विवाह और 30 मार्च को भागवत महापुराण की पूर्णाहुति और भंडारा होगा।
