जवाली: मन्नत पूरी होने पर मंदिर में किया भजन-कीर्तन
( words)
राजेश कतनौरिया। जवाली
विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत पंचायत लाडथ में स्थित ऐतिहासिक प्राचीनतम बाबा वल्ले दा पीर लाडथ के मंदिर में आज भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। लाडथ निवासी ओम प्रकाश चौधरी, रोहित, रजत, अंजू बाला, अमन कुमार व उनके परिवार के सदस्य ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बाबा के दरबार में भजन-कीर्तन करवाया व श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। भजन-कीर्तन प्रशोतम मनकोटिया टीम के कलाकारों ने किया।
