कांगड़ा: पंचायत अब्दुल्लापुर में भंंडारा 10 काे
( words)
मनाेज कुमार। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में बाबा सीता राम जग कमेटी की ओर भंडारे का आयाेजन दस जून को किया जा रहा है। जानकारी देते हुए कमेटी प्रधान अश्वनी चाचा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से कमेटी की ओर भंडारा लगाया जा रहा है।, मगर कोरोनाकाल के दौरान लगभग दाे वर्षाें से भंडारे का आयाेजन नहीं करवाया गया है, लेकिन इस बार कमेटी ने भंडारा लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्हाेंने बताया कि इस बार कमेटी की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। वहीं, आयोजकों में से सुदर्शन कुमार, गिरधारी लाल, संजय गोरू, संतोष कुमार, गुरनाम व गगन आदि ने लोगों काे भंडारें में आने की अपील की है।
