कांगड़ा : नाग मन्दिर सकरैह में लगाया भंडारा
कोरोना काल की प्रशासनिक बंदिशों के कारण दो वर्ष के लम्बे अंतराल तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर विराम लगा रहा। इस वर्ष छिंज मेले, भंडारे व जागरण जनता को फिर एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कंडी रोड चौक तथा नाग मन्दिर सकरैह में वार्षिक भण्डारों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया। नाग मंदिर सकरैह में रात्रि में भगवती जागरण का आयोजन भी होगा जिसमें गायक अमित मितु और अरविंद महामाई का गुणगान करेंगे साथ ही हिमाचल के नंबर वन झांकी कलाकार टिंकू विहान और साथी मनोहारी झांकियों के माध्यम से क्षेत्रवासियों का मनोरंजन करेंगे। ये जानकारी नाग मंदिर सकरैह के सेवक सुरिंदर कुमार काका ने दी।
