ज्वालामुखी: भारतीय जनता पार्टी देहरा ने आपातकाल की स्मृति में मनाया काला दिवस
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा ने 1975 में लगाए गए आपातकाल की स्मृति में काला दिवस मनाया और इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की, जिसमें आपातकाल के समय बंदी रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक बलबीर राणा और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कमलनयन उपस्थित रहे। राणा ने कहा कि आपातकाल में अकारण ही कालीन कांग्रेस सरकार ने लाखों लोगों को यातनाएं दी। जेल में बंद रखा और प्रेस की स्वतंत्रता समाप्त कर दी। आंखों का जीने का अधिकार भी समाप्त कर दिया था।
कमल नयन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग आजादी के बड़े-बड़े नारे लगाते हैं, उनके उन्हें आम नागरिक की आजादी खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। तत्कालीन जनसंघ के नेताओं ने यातना खेलते हुए भी जन जागरण का कार्य जारी रखा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अभिषेक पाधा, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामलोक धनोतिया, मनोहर चौधरी, संजय राणा व आरती राणा और अन्य लोग उपस्थित रहे।
