ज्वालामुखी : भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी अजय राणा की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग ज्वालामुखी के मत्सयेद्रनाथ ट्रस्ट में संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी के समस्त युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हुआ, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली जो कि धर्मशाला में होनी सुनिश्चित हुई है, उससे संबंधित विषय युवाओं के सामने रखे।युवाओं में व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, सोशल मीडिया का प्रभावी रूप से योग आदि विषय विभिन्न वक्ताओं द्वारा युवाओं के समक्ष रखे गए।
युवा मोर्चा के अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक जिला देहरा के विस्तारक शशि भूषण, भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्वालामुखी मान चंद राणा, संगठनात्मक जिला भाजपा के महामंत्री अभिषेक पाधा संगठनात्मक जिला देहरा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिषेक राणा युवा मोर्चा के सचिव अश्विनी कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी के महामंत्री अजय राणा, अंकुश चौधरी महामंत्री, अभिषेक विशिष्ट प्रवक्ता, अनूप उपाध्यक्ष, शुभम धीमान, सचिन राणा सचिव, सुशांत, सुरजीत, निखल राणा, विशाल, मुनीष, अनूप, योगेश धीमान, अमित चाैधरी, अजय ठाकुर, धर्मवीर शर्मा कोषाध्यक्ष, पंकज राणा जिला उपाध्यक्ष, साहिल राणा, अरुण शर्मा, प्रिंस, यश सिह, जितेंदर, रोहित, काबुल भारद्वाज, अनिल कुमार, रवि कुमार, मनीष नाथ, लवनीश नाथ, सलिहार प्रधान, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौधरी, नवीन धीमान, अभिषेक, सरजिंद्र जसवाल, बिनित व राहुल राणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
