विपक्ष के विधायकों के काम रोके जा रहे हैं: भवानी
( words)
विधानसभा सत्र में वीरवार को फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि विपक्ष के विधायकों के काम रोके जा रहे हैं। सरकार को चुने हुए और गैर चुने हुए का फर्क समझ आना चाहिए। चुने हुए प्रतिनिधियों की उपेक्षा कर गलत परंपरा बनाई जा रही हैं।
विदित रहे कि भवानी पठानिया पहली बार विधायक बने है। कुछ माह पूर्व हुए उपचुनाव में वे फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे जो उनके पिता स्व सुजान सिंह पठानिया की पारम्परिक सीट रही है। सियसत में आने से पहले भवानी लम्बे समय तक कॉर्पोरेट सेक्टर ने अपनी सेवाएं देते रहे है।
