देहरा : बोंगता में ढांक से टकराई बाइक दो युवक भारी रूप से जख्मी
विनायक ठाकुर। देहरा
देहरा से हरिपुर मार्ग पर बोंगता के समीप एक बाइक पर सवार दो युवक एक ढांक से जा टकराए, जिसमें दोनों युवक भारी रूप से जख्मी होने की सूचना प्रकाश में आई है। आपको बता दें उक्त दोनों युवक बाइक पर सवार थे, जो कि बोंगता के समीप एक ढांक से जा टकराई, जिसमें वह भारी रूप से चोटिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त युवक देहरा से बाड़ी की और जा रहे थे कि अचानक बाइक अंसतुलित होकर ढांक से टकरा गई, जिसमें युवक जख्मी हो गए हैं। उक्त दोनों युवकों को इलाज हेतु देहरा सिविल अस्पताल लेकर जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, इस संदर्भ में देहरा थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है बरहाल खबर लिखे जाने तक कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
