देहरा : सुनहेत में खोखे से टकराई बाइक, चालक की मौत
उपमंडल देहरा के तहत पड़ते सुनहेत में सोमवार देर सायं बाइक सवार की मौत हो गई। यह बाइक सवार बांस के खोखे से टकरा गई। बाइक सवार चिंतपूर्णी से ज्वालाजी की ओर जा रहे थे। तभी अचानक सुनहेत में बाइक बांस के खोखे से टकरा गई। इस बाइक पर दो व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें से चालक की मौके पर मौत हो गई। राजविन्द्र सिंह (32) उर्फ तोतू सुपुत्र निर्मल सिंह वासी वजरोड तहसील व जिला होशियारपुर पंजाब ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए हैं। उसने बताया कि 30 मई को वह और उसका दोस्त बलराज उर्फ लाडी पुत्र देवराज गांव वजरोड तहसील व जिला होशियारपुर से माता चिंतपूर्णी में दर्शन के लिए आ रहे थे। तभी अचानक सुनहेत के पास बाइक उक्त दुकान से टकरा गई। बाइक को बलराज चला रहा था, जिसकी मौत हो गई। इस मामले की पुष्टि एसएचओ कुलदीप सिंह ने की है।
