जसवां-परागपुर : डाडासीबा के समीप बतवाड़ में बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर
विनायक ठाकुर। डाडासीबा
डाडासीबा पुलिस चौकी के तहत गांव बतवाड़ में बाइक सवार द्वारा महिला को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। बाइक सवार नंगल चौक से डाडासीबा की ओर आ रहा था और उसने एक 42 वर्षीय महिला मधुवाला पत्नी राजकुमार सरड़ डोगरी को टक्कर मार दी। उक्त महिला बतवाड़ में रहती है जो डाडासीबा से पैदल अपने घर आ रही थी, रास्ते में एक तेज तरार बाइक एचपी 36 ऐ 4804 ने महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने आपातकालीन सेवा के लिए फोन किया और तुरंत उसे डाडासीबा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में महिला को फर्स्ट ऐड दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला को काफी चोटें आई हैं और एक टांग भी टूट गई है। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया है । उधर, इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी डाडासीबा से बात की गई तो उन्होंने बताया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश की जा रही है।
