कांगड़ा : भाजपा और 'आप' मुफ्तखोरी का झांसे देकर जनता से कर रही खिलवाड़ : काजल
महंगाई और बेरोजगारी पर सत्तारूढ़ दलों द्वारा कोई चर्चा या नीति न बनाना चिंता का विषय
मनाेज कुमार। कांगड़ा
विधायक पवन काजल ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी मुफ्तखोरी के झांसे देकर देश व जनता के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी पर सत्तारूढ़ दलों द्वारा कोई चर्चा या नीति न बनाना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा बेरोजगारों को रोजगार और महंगाई पर लगाम कांग्रेस की सरकार ही कर सकती है। काजल वीरवार को ग्राम पंचायत भडियाडा में 16 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का शुभारंभ करने उपरांत बोल रहे थे। ग्राम पंचायत भडियाडा में पेयजल समस्या के समाधान के लिए साढ़े 12 लाख लीटर कैपेसिटी का वाटर स्टोरेज टैंक निर्माण कार्य कालका माता मंदिर के पास अंतिम चरण में है। काजल ने कहा कि वह राजनीति में जनसेवा के लिए आए हैं और बेरोजगारों को रोजगार, कांगड़ा को विकास में हक दिलाने के लिए उन्होंने बतौर विधायक पहले दिन से ही संघर्ष किया है।
उन्होंने गांव की छह महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार, मनोहर लाल उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्य कुशला देवी, अनीता कुमारी, परीश कुमार, राहुल पटियाल, अनिल कुमार काका, बिन्दु कुमारी, पुष्पा देवी, संसार सिंह, बर्षा पठानिया, रेखा कुमारी, मोनिका देवी, पुष्पा देवी, चन्द्रकान्ता, निशा शर्मा, पूनम, राज कुमारी, अनुराधा, बिन्दु कुमारी, तृप्त, सुमन लता, संदला देवी, निर्मल सिंह, बलवंत सिंह, सुनीता देवी, हरमिंदर सिंह, रिंपल कुमार, किरण कुमारी, अभय कुमार, विजय कुमार, संदीप मनकोटिया, सौरभ चौधरी, बलदेव सिंह, हरदेव सिंह, हेम राज, त्रिलोक चंद, राम चंद किशोरी लाल, सरूप चंद, कैप्टेन शमशेर सिंह, कैप्टेन सुदर्शन कुमार, गिरधारी लाल, नरेंद्र चौहान, गोपाल सैनी, सतिंद्र प्रकाश, जोहर सिंह, मोहित कुमार, अश्वनी कुमार, विवेक डोगरा, भुवनेश कुमार, परविन्द्र सिंह व संजीव काका भी उपस्थित रहे।
