कांगड़ा - मटौर कॉलेज के भवन निर्माण में देरी के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार-काजल
'आपका विधायक आपके घर द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत मटौर में बोले विधायक
मनाेज कुमार। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने कहा राजकीय डिग्री कॉलेज मटौर के भवन निर्माण में देरी के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने इस कॉलेज के भवन की आधारशिला रखी है, लेकिन हैरानी इस बात की कि भाजपा सरकार चार वर्ष तक इंतजार करने बाद इसका निर्माण कार्य अभी हाल ही में शुरू करवाया गया है, जिसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में कई बार सवाल लगाए। काजल ने कहा नया भवन बनने के बाद कॉलेज में साइंस विषय की कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएगी, ताकि यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 800 छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा की सुविधा मिल सके। काजल शनिवार को आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत मटौर में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा डबल इंजन भाजपा की सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम कसने में पूर्णता नाकाम रही है और इन दोनों मुद्दों के साथ जिला कांगड़ा की विकास में अनदेखी को आधार बनाकर कांग्रेस पार्टी चुनाव में समर्थन जुटाएगी। उन्होंने बीजेपी को ओबीसी विरोधी करार देते हुए कहा कि ओबीसी नेता चौधरी हरिराम की याद में मटौर में बनाए गए चिल्ड्रन पार्क की दुर्दशा से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा सरकार इस वर्ग के विकास के लिए हितैषी है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर चौधरी हरी राम पार्क को बेहतर पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा।
काजल ने गांव के खेल मैदान में बैठने के लिए बनाई दर्शक दीर्घा का शुभारंभ भी किया। विधायक निधि से इसके निर्माण पर 10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने गांव के 13 महिला मंडलों को दस दस हजार रुपए राशि के अधिकार पत्र भी जारी किए। प्रधान निर्मल सिंह, संजीव कुमार उप प्रधान, वार्ड पंच अश्वनी, सीमा देवी, किरण, कुशल, मनोज कुमारी, सुमन, सुमन देवी, प्रधान महिला मंडल राधा, सुलक्षणा, स्वर्णलता, किरण बाला, पूनम देवी, सुनीता, अनीता पत्रा, कमला देवी, मंदों देवी, विक्रमा देवी, सुमनलता,रजनी देवी, पुष्पा देवी व प्रेम बरसोला भी उपस्थित रहे।
