कांगड़ा : भाजपा महिला मोर्चा कांगड़ा ने दौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई
जन हितेषी कार्यों व निस्वार्थ भाव से हर तबके के लोगों का करें सहयोग : रेखा चौधरी
मनोज कुमार। कांगड़ा
भाजपा महिला मोर्चा कांगड़ा की सदस्यों ने पुराना कांगड़ा में देश की दौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई देकर खुशी जाहिर की। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। देश के लोकतंत्र ने एक आदिवासी शिक्षित महिला को 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित किया है। जीत से साफ हो गया है कि देश में लोकतंत्र परिपक्व हो रहा है। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ भाव से जनता के हित में किए गए काम सफलता की सीढ़ियों पर सहारा बनते हैं। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जन हितेषी कार्योंं में हमेशा लगे रहे और निःस्वार्थ भाव से हर तबके के लोगों का सहयोग करें।
