कांगड़ा : भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सम्मेलन गगल में हुआ संपन्न
मनाेज कुमार। कांगड़ा
भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आज गगल में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में प्रमुखता से अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों द्वारा शिरकत की गई। इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष ओपी चौधरी मुख्यातिथि रहे तथा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यातिथि तथा कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री का अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम द्वारा जो लोन लिए गए थे। वन टाइम सेटेलमेंट था, ब्याज माफी के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा भारतीय जनता पार्टी संगठन का धन्यवाद किया गया।
अन्य कई योजनाएं जो भाजपा सरकार द्वारा पिछले 8 वर्ष में दी गई, उनका भी जिक्र किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए, इसी तरह तीन तलाक खत्म करने, धारा 370 खत्म करने, वन रैंक वन पेंशन देने, वन नेशन वन राशन कार्ड करने, किसान सम्मान निधि देने, नई शिक्षा नीति बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया। इस कार्यक्रम में कांगड़ा जिला के प्रभारी जय सिंह, संजय चौधरी, रमेश बराड़, सतपाल सोनी, बिहारी लाल खट्टा, रेखा देवी, पवना चौधरी, मल्लिका देवी, देवीलाल, राजेंद्र कुमार, रविंदर बाबा, सुनील, अशोक तथा रजनीश व नीश मोना आदि उपस्थित रहे।
