जवाली : देश में संप्रदायिकता फैला रही भाजपा : चंद्र कुमार
राजेश कतनाेरिया। जवाली
क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने आज जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत भरमाड़ के विभिन्न गांव चांग, भगबाल, रोहल और भरमाड़ में बैठक की। इस मौके पर चंद्र कुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई से भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। भाजपा का अच्छे दिन लाने का चुनावा वायदा जुमला साबित हुआ है। देश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लोग महंगाई से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस समय फ्लॉप चेहरा बन चुका है। आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती संप्रदायिकता की है, जिसे भाजपा देश में फैला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विचार धारा विहीन पार्टी है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उप चुनावों में कांग्रेस की अभूतपूर्व जीत से लोगों ने भाजपा का चेहरा बेनकाव कर दिया है।
उन्हाेंने कहा कि भाजपा सेमीफाइनल हार चुकी है। फाइनल कांग्रेस ही जीतेगी, आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा इंदु वाला, पंचायत प्रधान सुशील कुमार पूर्व प्रधान जीवन कुमार, करतार सिंह, गुरचरण सिंह, गगन सिंह, बुगग रिहालिया, किशोरी लाल, कुलदीप कुमार, सचिन कुमार, राजेश कुमार, करनैल सिंह व पूर्व उपप्रधान बिशंबर सहित बड़ी संख्या में लाेग मौजूद रहे।
