2022 में हिमाचल में भी रिपीट होगी भाजपा : अमन राणा
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
पंचरुखी में आज चार राज्यों, उत्तर प्रदेश, मणिपुर व गोवा और हमारे पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में पुनः भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। इस उपलक्ष पर पंचरुखी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और जीत का जश्न मनाया। वहीं, जयसिंहपुर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अमन ने पार्टी की भारी जीत पर केंद्रीय नेतृत्व विशेषतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को हार्दिक बधाई दी और कहां कि पांच में से चार राज्यों में यह प्रचंड जीत केंद्र एवं भाजपा शासित राज्य सरकारों की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति जनमत को दर्शाती है। सभी राज्यों के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। अमन राणा ने कहा कि इन राज्यों के चुनावों परिणामों से यह स्पष्ट गया है कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल में 2022 में भी मिशन रिपीट करने में सफल रहेगी। प्रदेश की जनता भी कांग्रेस पार्टी से निराश हो चुकी है और पांच राज्यों के आम चुनावों में लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण रूप से नकारा है।
