कांगड़ा : भाजपा हिमाचल में भी लहराएगी जीत का परचम : वीरेंद्र चौधरी
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
भाजपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी राज्यों में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि 4 राज्य में भाजपा ने जीत का परचम फहराया है।उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय आम जनता भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता तथा भाजपा नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि 4 राज्यों में भाजपा सरकारों का पुनः जितना यह साबित करताआम जनता भाजपा की नीतियों तथा मोदी पर पूरा भरोसा करती हैं तथा आने वाले वर्षों वर्षों तक भाजपा का शासन रहने वाला है तथा इसी कड़ी में हिमाचल में इसी वर्ष होने वाले चुनावों में भाजपा जीत का परचम फहरा कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
