इंदाैरा : मुकेरियां में भाजपा की जीत पर इंदौरा के पूर्व विधायक को बधाई देने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
पंजाब में हुए चुनावों में पूर्व विधायक इंदौरा मनोहर धीमान को मुकेरियां में भाजपा पार्टी की ओर से प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया था, जिसमें मनोहर धीमान मुकेरियां से भाजपा कार्यकर्ता जंगी लाल महाजन को सहयोग कर रहे थे, जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की है। मुकेरियां से भाजपा की सीट जीतने पर लोगों ने महोहर धीमान को बधाई दी। पूर्व विधायक इंदौरा मनोहर धीमान को मुकेरियां से भाजपा की सीट जीतने पर भारी संख्या में उनके निवास स्थान पर बधाई देने पहुंचे स्थानीय लोग। इंदौरा के पूर्व विधायक व वर्तमान में सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान को पंजाब में हुए चुनावों में प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया था, जिसमें उन्होंने जंगी लाल महाजन को सहयोग किया था, जिसमें उनकी मेहनत रंग लाई है।
मुकेरियां विधानसभा में भाजपा की जीत पर आज इंदौरा के लोगों ने भारी संख्या में उनके निवास स्थान पर पहुंचकर मनोहर धीमान को बधाई दी। वहीं, महोनर धीमान ने उनके घर बधाई देने पहुंचे, सभी कार्यकर्ताओं को का धन्यवाद करते हुए कहा कि चार राज्यों में भाजपा पार्टी ने जीत हासिल की है और उन्होंने कहा कि आम आदमी की सरकार हवा में आई है और हवा में ही चली जाएगी अगले चुनावों में शत-प्रतिशत भाजपा की सरकार जरूर जीत हासिल करेगी। मनोहर धीमान ने उनके घर आए सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा पार्टी के साथ जुड़े रहने की अपील की।
