कांगड़ा : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश
( words)
मनाेज कुमार। कांगड़ा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज (रविवार) काे ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में शीश नवाया तथा माता से आशीर्वाद दिया। संबित पात्रा धर्मशाला में चल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को प्रशिक्षण देने हेतु आए थे। पंडित राम प्रसाद शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई तथा उन्हें मंदिर की ओर से माता की तस्वीर भेंट की गई। इस मौका में उनके साथ पार्टी की ओर से प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश सह प्रवक्ता राकेश शर्मा व मनीष भल्ला आदि उपस्थित रहे।
