देहरा : भाजयुमो संगठनात्मक ज़िला के अध्यक्ष रमन शर्मा ने किया जिला कार्यकरिणी का विस्तार
विनायक ठाकुर। देहरा
भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला देहरा के जिला अध्यक्ष रमन शर्मा ने शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। रमन शर्मा का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगा। रमन शर्मा ने बताया कि सुमित वालिया, अनिकेत और विक्रांत मिन्हास को जिला उपाध्यक्ष, रमनीक सिंह जिला महामंत्री, अंकित चंबियाल, अक्षय कुमार और रॉकी को जिला सचिव, वनीत शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, यशविंदर सिंह जिला मीडिया सह प्रभारी, नरेश कुमार जिला आईटी सोशल मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार जिला कोषाध्यक्ष, पंकज कुमार सोशल मीडिया सह प्रभारी, राहुल मैहता जिला सह प्रवक्ता, रजनीश कुमार राणा जिला सह प्रवक्ता, सुशील कुमार जिला कार्यालय सचिव, राहुल कुमार और सूरज को जिला कार्यकरिणी सदस्य नियुक्त किया गया। रमन शर्मा ने बताया कि मुझे आशा है कि यह सभी लोग अपने अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा युवा मोर्चा व संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग एवं योगदान देंगे। उक्त जानकारी भाजयुमो संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष रमन शर्मा ने दी।
