बैजनाथ : ब्लॉक कांग्रेस ने स्व. वीरभद्र की जयंती पर आयुर्वेदिक कॉलेज में बांटे फल
नरेंद्र डाेगरा। बैजनाथ
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रिशव पांडव की अगवाई में आज छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि के अवसर पर राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं नागरिक चिकित्सालय बैजनाथ में फल फ्रूट वितरित किए। इस मौके पर पंचरुखी ब्लॉक के बीडीसी वाइस चेयरमैन विजय कुमार भी उपस्थित रहे। रिशव पांडव ने कहा कि स्व. राजा वीरभद्र सिंह का बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से विशेष लगाव था। स्व. राजा वीरभद्र सिंह पूरे प्रदेश एवं देश के सम्मानीय नेता थे। आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व. राजा वीरभद्र सिंह आज भी बड़ों एवं छोटों के दिलों में बसते हैं। प्रदेश सचिव रिशव पांडव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि विकास दिवस के रूप में मनाई जा रही है।
बीडीसी उप चेयरमैन विजय कुमार ने कहा कि नौरी पंचायत से भी स्व.वीरभद्र सिंह का विशेष लगाव रहा है। इस अवसर पर बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेश राणा, बैजनाथ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा जमना गोयल, ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी के अध्यक्ष दीपक मेहरा, ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव एवं अधिवक्ता एडवोकेट अजय अवस्थी, एससी मोर्चा के अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश कलेडी, प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव सुदेश अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष गोयल, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अंकुश राणा, पूर्व एनएसयूआई के महासचिव राहुल कौंडल व शुभम मेहरा के साथ अन्य भी मौजूद रहे।
