जयसिंहपुर : ब्लॉक कांग्रेस ने स्व. वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस पर मरीजाें काे बांटे फल
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र ढवाल ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में मरीजों और स्टाप को फल बांट कर जन्म दिवस मनाया। वहीं, राजा वीरभद्र सिंह की विकासशील नीतियों और योजनाओं का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर विधानसभा चुनावों में पार्टी को सत्ता में लाने का संकल्प लिया। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र ढवाल ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. राजा वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता रहे हैं, जिन्होंने प्रदेश का समग्र विकास किया है। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर से जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहां कि राजा वीरभद्र की तरह कोई न था और न ही होगा, राजा साहेब हमेसा अमर रहेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस महेंद्र ढवाल, प्रवींन मल्होत्रा, पूर्व चेयरमैन आशा क्लोत्रा व निशा देवी के साथ अन्य कांग्रेस कार्य कर्ता भी मौजूद रहे।
