जयसिंहपुर : ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जसवंत डढवाल ने विधायक की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
लंबागांव ब्लॉक के कांग्रेस के अध्यक्ष जसवंत ढडवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जयसिंहपुर के विधायक की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पंचरुखी से लंबागांव ब्लॉक का उद्घाटन करके चले पर अभी भी यहां बांस के डंडे लटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबागांव ब्लॉक में अभी तक बिजली के मीटर तक भी नहीं लगे हैं। जसवंत डढवाल ने कहा कि विधायक ने इसका उद्घाटन तो करवा दिया, पर पिछले दो वर्ष से लंबागांव ब्लॉक में बीडीओ सिर्फ पांच से छह महीनों तक ही लंबागांव ब्लॉक में रहते हैं या तो उनका स्थानातरण हो जाता है या उनकी रिटायर्डमेंट हो जाती है। अभी भी लंबागांव ब्लॉक का कार्यभार दूसरे ब्लॉक के बीडीओ को दिया गया है। जसवंत डढवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहला ऐसा लंबागांव ब्लॉक है, जिसमें जेई के चार पद हैं, पर चारों के चारों खाली है, जिससे यह साफ है कि उस ब्लॉक की पंचायतों का कार्य किस तरह हो रहा होगा। मनरेगा के कार्य भी बंद पड़े हैं, जो गरीब वर्ग के लोग मनरेगा में कार्य करके अपना तथा परिवार का गुजारा करते थे, पर इस मंहगाई में परिवार मुश्किल हो रहा है।
