डाडासीबा : खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परमिन्द्र कुमार ने संभाला कार्यभार
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
डाडासीबा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परमिंद्र कुमार ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाला लिया है। वहीं, इस दौरान इन्होंने कार्यालय में मौजूद शिक्षकों के साथ परिचय किया, तो साथ ही शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश भी दिए। कार्यभार सम्भालते ही परवमिंद्र कुमार ने पत्रकारो से रुबरु होते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवता को लेकर किसी तरह का समाझौता नहीं किया जाएगा।
तमाम बच्चों को समय-समय पर जागरुक करने व शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को विशेष ध्यान देने पर बल दिया जाएगा। बताते चले परमिंद्र कुमार इससे पहले सीएचटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनौर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस मौके पर समस्त स्टाफ से परिचय लिया और शिक्षकों को शिक्षा में सुधार लाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या जो कम हो रही है, उस पर ध्यान देने की भी बात कही है।
