ज्वालामुखी : केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल सपड़ी में हुआ रक्तदान शिविर का आयाेजन
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल सपड़ी के अधिकारियों व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों प्रशिक्षुओं ने रक्तदान किया। सपड़ी के प्रशासनिक अधिकारी डीआईजी बिक्रम सिंह की प्रेरणा से दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कैंपस में 26 फरवरी को लगाए गए पहले शिविर में टांडा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम की देखरेख में 80 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया था। आज दूसरे रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ है। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल सपड़ी के डीआईजी बिक्रम सिंह ने बताया कि देश सेवा के साथ-साथ सामाजिक योगदान के लिए जनसेवा भी जरूरी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदान करने वाले जवानों को प्रशंसित पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
