कांगड़ा : मनेई में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया, शहीद की पत्नी ने किया शुभारंभ
शाहपुर उपमंडल में तहत प्राथमिक पाठशाला मनेई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन महाकाल युवा मंडल भरूपलाहड़ व ड्रॉप्स ऑफ लाइफ एनजीओ से सौजन्य से किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ शहीद तिलक की पत्नी सावित्री देवी ने किया। वहीं भरूपलाहड़ पंचायत से हरनाम सिंह प्रधान भीखम सिंह उपप्रधानएपंचायत मनेई की प्रधान निशा देवी एबीडीसी सदस्य कतक चंद, पूर्व प्रधान मनेई रेखा चौधरी सहित क्लब के सदस्यों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस रक्त दान शिविर में 27 यूनिट एकत्रित किए गए।
क्लब के सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक छोटा सा योगदान किसी की जिन्दगी बचा सकता है। उन्होंने मौजूदा सभी रक्त दानियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्त दान का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सभी प्रतिभागियों को जूस और फ्रूट बांटा गया एबुद्धा संस्था की ओर से सबको ब्लड डोनेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए।
