कांगड़ा : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में टेका माथा
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में आज फ़िल्मी दुनिया की बड़ी अदाकार जैकलीन फर्नांडीज अपनी माता के साथ माथा टेका व पूजा-अर्चना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पं. राम प्रसाद शर्मा द्वारा उन्हें माता के दर्शनों के बाद कांगड़ा माता की फाेटो भेंट की गई। आज जैसे ही वे कांगड़ा माता के मंदिर पहुंची, तो उनके दर्शक भी उनकी एक झलक पाने व उनके साथ फाेटो खिंचवाने के लिए मंदिर व कार पार्किंग में पहुंचने शुरू हो गए, लेकिन उन्होंने फैंस से दूरी बनाई रखी।
