देहरा : बॉलीबुड गायक इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा देहरा में बिखेरेंगे सुरों का जादू
विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा में रविवार का लोगो के लिए यादगार रहेगा। श्री रामलीला कमेटी देहरा गोपीपुर के सौजन्य से 3 अक्तूबर सोमवार शाम 7:30 बजे लोगो के मनोरंजन के लिए विशाल स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इंडियन आइडल फेम एवं बॉलीवुड गायक अनुज शर्मा अपने गानों से देहरा की शोभा बढाएंगे। यही नहीं अपने सुरों के जादू से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में देहरा के युवा नेता डॉक्टर सुकृत सागर बतौर मुख्यातिथि रूप से उपस्थित रहेंगे। जानकारी देते हुए कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी दर्शकों के लिए उचित व्यवस्था की गई। पिछली बार भी हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति इस कार्यक्रम में दर्ज की थी, जिसको लेकर रामलीला कमेटी ने बेहतरीन प्रयास किए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्टर के वायरल होते ही लोगों के बीच में गायक अनुज शर्मा को देखने और सुनने के लिए उत्साह और भी बढ़ गया है।
