जसवां-परागपुर : समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने बच्चों को बांटी किताबें
( words)
जसवां परागपुर की ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए ग्राम पंचायतों में युवाओं को खेलने के लिए क्रिकेट किटे वितरीत कर रहे हैं। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को किताबें भी मुहैया करवा रहे है। बता दें कि आज वीरवार को मुकेश ठाकुर ने नंगल चौक, रोडी़ कोडी़ व बठरा में गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए किताबें वितरित कर क्षेत्र में मिसाल पेश की है। इतना ही नहीं क्षेत्र में गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी गई है तथा आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई गई है।
