कांगड़ा : समाज सेवा के लिए हुआ मेरा जन्म, विरोधी फैला रहे अफवाएं : श्याम वर्मा
मनोज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा के समाजसेवी श्याम वर्मा ने उनके नाम से फैल रही भ्रांति को लेकर चिंता प्रकट की है। उनका कहना है कि उनके नाम के जिस व्यक्ति पर रेप केस का आरोप लगा है, वह व्यक्ति वीरता से ताल्लुक रखता है। जमानाबाद निवासी श्याम वर्मा कांगड़ा बाजार में कई वर्षों से व्यापार कर रहे हैं। साथ में वे समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कुछ दिन पहले लाडली फाउंडेशन की तरफ से एक खबर लगाई गई। जिसमें राजू वर्मा व श्याम वर्मा पर उत्पीड़न का आरोप लगा। जिसमें उनके निवास स्थान का नाम सही नहीं दर्शाया गया। इसके कारण लोगों में भ्रांति पैदा हो गई है कि वह श्याम वर्मा वे हैं मैं नहीं। उन्होंने कहा है कि सब लोग निश्चिंत रहे श्याम वर्मा ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेगा, जिससे कि आम लोगों का विश्वास उठ जाए। श्याम वर्मा का कहना है कि उनका जन्म समाजसेवा के लिए हुआ है। उनके विरोधी जितनी मर्जी अफवाएं फैलाएं, लेकिन लोग जानते हैं कि श्याम वर्मा का चरित्र कैसा है।
