पालमपुर: पीएचसी को सीएचसी का दर्जा देने पर लाेगाें ने सीएम का जताया आभार
प्रतिमा राणा। पालमपुर
पीएचसी को सीएचसी का दर्जा दिलवाने पर कंडवाडी के लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और त्रिलोक कपूर का आभार प्रकट किया।आज कंडबाड़ी के लगभग 3 दर्जन लोगों ने वूल फेडरेशन परिसर पालमपुर स्थित बनूरी में वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर से मिलकर कंडवाडी की पीएचसी का दर्जा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखने पर उनका धन्यवाद किया। कंडवाडी के लोगों ने कहा कि कई वर्षाें से हम डिस्पेंसरी का दर्जा बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसे त्रिलोक कपूर ने माना भी और मुख्यमंत्री से घोषणा भी करवाई। जबसे घोषणा हुई है इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और लोगों ने कहा है कि हम इस एहसान को भाजपा को वोट डालकर और भाजपा प्रत्याशी को पालमपुर से जितवा कर चुकाएंगे। इस अवसर पर कपूर ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार लोगों को जरूरी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने जो भी मुख्यमंत्री से मांगा मुख्यमंत्री ने खुशी-खुशी हमें दिया। इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री पालमपुर के लोगों से कितना प्यार करते हैं।
