कांगड़ा : महासम्मेलन में बीएसपी नेताओं ने भरी हुंकार, दिलाया जाएगा पूरा हक
मनोज कुमार। कांगड़ा
प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार बाहड़ी ने कहा कि बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद की अध्यक्षता में अन्य पिछड़ा वर्ग का महासम्मेलन कांगड़ा में किया गया। इसमें मुख्यातिथि पूर्व राज्यसभा सांसद राजा राम, प्रभारी हिमाचल प्रदेश दयाचंद, सुमरित व कांशी राम उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि मुख्यातिथि ने कहा कि प्रदेश के 25 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी समाज को संविधान के तहत 27 प्रतिशत कोटा अभी तक पूरा नहीं किया गया है, जबकि उच्च शिक्षण संस्थानों में जैसे एमबीबीएस, डेंटल, वेटरनरी, एग्रीकल्चर व अन्य विश्वविद्यालय में ओबीसी को दाखिले में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है, जबकि संविधान के तहत 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए था, जो कि नहीं दिया जा रहा है। पार्टी उन्हें ओबीसी समाज के तहत बहुत झूठे वादे करके धोखा किया है। अतिथि ने कहा कि प्रदेश ओबीसी समाज बीएसपी की सरकार बना दे तो बना दें, तो उनके अधिकार 15 दिन के भीतर हल कर दिए जाएंगे। पार्टियों के दोनों पार्टियों के ओबीसी समाज के लिए गलत फैसलों को रद्द किया जाएगा, उन्हें फिर से सही तरीके से लागू करेगी।
