कांगड़ा : इंडोर स्टेडियम के लिए व्यापार मंडल ने सीएम का जताया आभार
मनाेज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कांगड़ा के (टांडा खोली) में बनने वाले इंडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु वर्तमान वार्षिक बजट में धनराशि आवंटित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हार्दिक आभार जताया हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास में स्टेडियम के निर्माण से प्रदेश के सैकड़ों खिलाड़ी युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को उभारने का उपयुक्त स्थान प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभा एवं दक्षता होने के बावजूद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्टेडियम की कमी से प्रतिस्पर्धा यहां के खिलाड़ी व एथलिट खेल में पिछड़ जाते थे। कांगड़ा में इंडाेर खेल स्टेडियम के निर्माण होने से सभी प्रकार के खेलों की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। जिससे स्थानीय व प्रदेश के युवा खिलाड़ी अपनी कुशल प्रतिभा के बल पर देश और विदेश में अपना और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। वहीं नरेंद्र त्रेहन, भूषण लाल शर्मा, सुभाष शर्मा, बबलू वालिया, रमेश महेशी, अनिल सहगल व भगवान दास सहित समस्त व्यापारी वर्ग ने मुख्य मंत्री का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया हैं।
