कांगड़ा : डिग्री कॉलेज धर्मशाला और इंजीनियरिंग कॉलेज मसल में हुआ पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय योजना पर शिविर का आयोजन
मनोज कुमार। कांगड़ा
धर्मशाला डिग्री कॉलेज और नगरोटा इंजीनियरिंग कॉलेज में आज पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय योजना के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पीएम गतिशक्ति योजना का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अक्तूबर, 2021 को किया गया था। इस योजना के तहत आज जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर के मौके पर एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर, केपीएमजी कंपनी के अधिकारी प्रांशु माथुर, हिमाचल प्रदेश साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग ( AGISAC) के अधिकारी मनोज शर्मा ने छात्रों को पीएम गति शक्ति योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डिग्री कॉलेज धर्मशाला और इंजीनियरिंग कॉलेज मसल पहुंचने पर कॉलेज प्रिंसिपल प्रधानाचार्य द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। एसडीएम कांगड़ा व अन्य अधिकारियों ने इस योजना के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि, पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय योजना का मुख्य उद्देश्य सिंगल विंडो मल्टी मोड कनेक्टिविटी सिस्टम को भारतवर्ष में लागू करना है। क्योंकि देश को आगे ले जाने के लिए यह सिस्टम अपनाना बहुत आवश्यक हो गया है।
इस योजना के लागू होने के उपरांत सभी विभागों को एक-दूसरे के कार्य की जानकारी होगी, किस विभाग का क्या कार्य है, उसे यहां से पता चलेगा, और उसे निश्चित समय अंदर अपने कार्यों को पूरा करना होगा, जहां पुरानी व्यवस्था में विभिन्न विभागों से एनओसी लेने के लिए दिक्कतों का सामना करना पढ़ता रहा है। इस सिस्टम में सारी जानकारी काम शुरू होने के साथ ही प्राप्त होगी। इस सिस्टम को अपनाने का सबसे बड़ा लाभ कम खर्चा, समय की बचत और क्वालिटी में वृद्धि होगी। जैसे कि पुरानी व्यवस्था में किसी रोड को बनाने के बाद कोई केबल डालने के लिए या पानी की पाइप डालने के लिए उखाड़ना पड़ता है, जिसका मुख्य कारण विभिन्न विभागों को एक दूसरे के कार्य की जानकारी नहीं होना होता है। इस सिस्टम को अपनाने के बाद सभी अपने अपने कार्य को एक बार में ही पूरा करेंगे जिससे पैसे और समय की भी बचत होगी।
पूरे भारतवर्ष में जल्द लागू हाेगी योजना
हिमाचल प्रदेश में भी इस योजना की जल्द शुरुआत हो रही है। इसी के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न शिक्षा केंद्रों में छात्रों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। हिमाचल प्रदेश में इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए केपीएमजी कंपनी सहायता दे रही है। साथ ही हिमाचल प्रदेश साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग इसके लिए GIS स्पोर्ट उपलब्ध करवा रहा है। आज के इस महत्वपूर्ण मौके पर छात्रों को सिंगल विंडो यूज, GIS सिस्टम और सिस्टम लेयर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि देश में आप यूनिडायरेक्शनल सिस्टम के बजाय वाई डायरेक्शनल सिस्टम पर काम किया जाएगा। यह सिस्टम लागू होने के उपरांत यहां आने वाले इन्वेस्टर और आम लोगों को इसके अनेक प्रकार से लाभ प्राप्त होंगे। आज के इस महत्वपूर्ण जागरूकता शिविर के मौके पर एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर सहित केपीएमजी से प्रांशु माथुर, हिमाचल प्रदेश साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग से मनोज शर्मा, प्रिंसिपल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज धर्मशाला व प्रिंसिपल इंजीनियरिंग कॉलेज मसल तथा प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
