ज्वालामुखी: गुम्मर में किसी की भी जमीन पर भांग उगी, तो पंचायत करेगी चालान
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ती गुम्मर पंचायत ने यह फैसला किया है कि उनकी पंचायत के अंतर्गत किसी की भी जमीन में भांग के पौधे लगे हुए मिलते हैं, तो पंचायत जमीन के मालिक का चालान करके सख्त कारवाई अमल में लाएगी। गुम्मर पंचायत की प्रधान शिमला देवी ने कहा कि सभी पंचायत सदस्यों ने यह फैसला लिया है ओर जल्द ही एक प्रस्ताव भी पंचायत में पारित किया जाएगा। शिमला देवी ने कहा कि हम सबको मिलकर यह प्रण लेना होगा कि हमें देश को नशा मुक्त करना है इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पंचायत ने यह जनता हित का फैसला लिया है। शिमला देवी ने जनता से आह्वान भी किया है की सभी लोग इस फैसले का पूर्ण रूप से स्वीकार करें।
