देहरा : बीहन में गाड़ी ने स्कूली बच्चे को मारी टक्कर, मामला दर्ज
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहन में एक तेज रफ्तार गाड़ी (एचपी 19E 1085) ने एक सड़क किनारे चल रहे 14 वर्षीय स्कूली बच्चे को अपने कंडक्टर साइड के रीयर व्यू मीरियर से टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया, जिसमें उक्त बच्चा घायल हुआ है। घायल की पहचान आरूष पुत्र पवन कुमार गांव फुलवाड़ा डाकघर कडोआ के रूप में हुई है, जिसको के इलाज के लिए सीएचसी देहरा लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
