देहरा : पत्रकार विवेक पठानिया की गाड़ी को घनाहट्टी में ट्रक ने मारी टक्कर
विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा के स्थानीय निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार विवेक पठानिया की गाड़ी का एक्सीडेंट होने की सूचना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि विवेक पठानिया अपनी पत्नी सहित शिमला से देहरा अपने घर आ रहे थे कि अचानक घनाहट्टी से दो किलोमीटर पीछे उनकी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, परंतु विवेक पठानिया ओर उनकी पत्नी को हल्की चोट आई है। वहीं, इस संदर्भ में विवेक पठानिया से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अगर उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहनी होती तो हो सकता था कि कोई बड़ा हादसा हो जाता। उन्होंने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है।
