कांगड़ा : श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां पहुंचा गांव धंगड़, जांचा लोगों का स्वास्थ्य
मनाेज कुमार। कांगड़ा
हिमाचल के कांगड़ा जिला में स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। 'डॉक्टर आपके द्वार' मुहिम के चलते श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक जगह-जगह नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज शुक्रवार के दिन श्री बालाजी हॉस्पिटल की टीम पहुंची देहरा के धंगड़ गांव। श्री बालाजी हॉस्पिटल अब तक 58 नि:शुल्क मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है। इसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इन कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्धेश्य से देहरा के धंगड़ गांव पहुंचा।
यहां ग्राम पंचायत धंगड़ में श्री बालाजी हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। ऐसे मरीजों को हॉस्पिटल में कुछ छूट भी दी जाएगी। बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्हीं की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ. राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे ऐसा उन्होंने बताया है।
