ज्वालामुखी : कासा संस्था ने खुड़ियां अस्पताल को दान किए चिकित्सा उपकरण-प्रदीप शर्मा
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
कासा तथा ईरा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कोविड-19 DKH-3 कार्यक्रम के तहत खुंडियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चिकित्सा उपकरणों की पांच किटें, जिसमें ग्लूकोज मीटर, ब्लड प्रेशर मीटर, इंफ्रारेड थरमामीटर, पल्स ऑक्सिमीटर आदि उपकरण दान किए। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बेयरफुट हैल्थ वर्कर रिफ्रेशर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया।जिसमें डॉ अभिषेक द्वारा इन आधुनिक उपकरणों से जांच करने के गुर सिखाए । इसके अलावा खुंडियां, डोला खरियाना, देहरू, छिलगा, बड़ोग लाहड़ तथा बारी कलां सहित उपरोक्त 6 पंचायतों को आधुनिक चिकित्सा उपकरण दान किए गए।
इस अवसर पर ईरा संस्था के निदेशक प्रदीप शर्मा ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि अपनी पंचायतों में इन चिकित्सा उपकरणों से अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच करवाकर लाभ उठाएं । इस मौके पर ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा, पंचायत प्रधान ललिता चौहान, आशा देवी, अनु कुमारी, प्रधान प्रताप सिंह, छिलगा पंचायत प्रधान बिक्रम सिंह राणा, सतवीर सिंह, कासा संस्था के वीरेंद्र मोहन वशिष्ठ तथा सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
