इंदाैरा : जिस्मफरोशी का धंधा करवाने के आरोप में होटल मालिक व उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
धर्मशाला से स्पेशल पुलिस फोर्स व डमटाल पुलिस ने डमटाल के एक होटल में जबरन बंधक बनाकर रखे युक्ति व उसके साथ चार अन्य लड़कियों को छुड़ाकर होटल मालिक व उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डमटाल-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जेके इंटरनेशनल होटल में कैद की गई 28 वर्षीय युवती ने होटल मालिक जनक राज व उसके दोनों बेटों अकाश व विजय के खिलाफ जिस्मफरोशी का धंधा करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह गुड़गांव में बतौर रियल असिस्टेट कार्य कर रही थी कि उसके मोबाइल पर अन्य अज्ञात नंबर से फोन आया कि आपका नंबर job.com से लिया गया है तथा उसे होटल में बताैर रिसेप्शन में अच्छे वेतन के साथ नकदी देने को कहा गया। युवती गुड़गांव से पठानकोट चक्की पुल पर 10 अप्रैल सुबह पहुंच गई और बाइक पर सवार एक युवकों से होटल में नौकरी दिलाने के बाद करते हुए होटल में ले गया।
होटल पहुंचने पर होटल के मालिक ने उसे अगले दिन हाेटल की नौकरी देने की बात कहते हुए उसे आराम करने के लिए कहा, लेकिन होटल में अन्य चार लड़के भी मौजूद थी, जिसके बाद होटल मालिक ने लड़की को कमरे में बंद कर दिया और जिस्मफरोशी का धंधा करते हुए एक ग्राहक को कमरे में लेकर आया और उसे जबरन जिस्मफरोशी के लिए मजबूर किया जाने लगा। उसने सितारा होटल से भागना चाहा, लेकिन उसे जबरन कैद कर लिया गया, उसने किसी तरह परिवार को सूचना दी और डीएसपी हेड क्वार्टर धर्मशाला से संपर्क किया।
डीएसपी हेड क्वार्टर धर्मशाला बलदेव अपनी टीम सहित डमटाल पहुंचे और होटल में सर्च अभियान के दौरान बेसमेंट के कमरे में बंद की गई युवती को बरामद किया। युवती ने बताया कि उसके साथ चार अन्य लड़कियां भी हैं, जिन्हें पुलिस ने होटल से बरामद किया। होटल मालिक और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और न्यायालय में पेश किया जाएगा।
