ज्वालामुखी : सरकारी पाइप लाइन तोड़ने पर मामला दर्ज
( words)
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बीती रात सरकारी पाइप लाइन तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत जेई राकेश कुमार जलशक्ति विभाग ज्वालामुखी ने थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार बाहनी (ज्वालामुखी) ने सरकारी पाइप लाइन तोड़ दिया था और अब आराेपी इसकी मरम्मत करवाने से मना कर रहा है। जेई राकेश कुमार के बयान पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ सरकारी संपत्ति काे नुकसान पहुंचाने के चलते उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि जवालामुखी थाना प्रभारी सुरिंदर धीमान ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
