देहरा : रानीताल में बाइक चोरी होने का मामला दर्ज
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
पुलिस चोंकी रानीताल के अंतर्गत पड़ते गांव भंगवार में एक युवक द्वारा पुलिस में उसकी बाइक चोरी होने का मुक़दमा दर्ज करवाया था। बताया जा रहा है कि उक्त बाइक चोर को शाहपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। सूचना के मुताबिक भंगवार निवासी युवक ने 4 जुलाई को पुलिस को सूचित किया था, जिस पर पुलिस की छानबीन जारी थी, सभी नजदीकी थानों को भी इस बाबत सूचना दे दी गई थी। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने की है।
